उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहां दो पक्षों के बीच महज डीजे पर अपनी पसंद का गाना बजाने को लेकर शुरू हुई बहस ने विवा’द का रूप ले लिया। जिसके दोनों पक्ष आपस में भि’ड़ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। मामला एटा जनपद के मिरहची थाना के खाजीपुर गांव का बताया जा रहा हैं।
रविवार को खाजीपुर में हाथरस जनपद के मिलौली गांव से एक बारात आई। खाजीपुर के स्वर्गीय अमर सिंह की पुत्री अनीता से शादी करने के लिए बारात आई थी।
बराती घराती में गाने को लेकर ठनी
शादी की रस्म के दौरान लोग डीजे पर गाना बजाकर नाच रहे थे, इसी दौरान कुछ लोग आपस में भि’ड़ गए। वहीं इस झगड़े की वजह पसंदीदा गाना बजाना बना।
एक पक्ष चाहता था कि हमारी पसंद का गाना चले, वहीं दूसरा पक्ष अपनी पसंद का गाना चलवाने की जिद्द पर अड़ा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में मा’रपी’ट शुरू हो गई जिसमें 12 लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा हैं कि बारात चढने के वक्त बराती और घराती दोनों पक्ष के बीच विवा’द हो गया था, डीजे पर मनपसंद गाने को लेकर हुए इस विवा’द ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया।
इसी बीच दोनों पक्षों मे ला’त घूं’से और ला’ठि’याँ चलने लगी। जिसके चलते शादी समारोह की खुशियां के बीच चीख पुकार गुंजने लगी। दोनों पक्ष से 12 लोग घायल होने की जानकारी सामने आई है।
खबरों के अनुसार लड़की के भाई योगेश और मंतोष और उनके करीबी रिश्तेदार मनवीर और अजब सिंह घायल है। इनमें से 4 लोगों को एटा मेडिकल कॉलेज मे एडमिट कराया गया हैं।
थाने पहुंचे वर वधु पक्ष
वहीं मामले को लेकर दोनों की पक्ष के बीच शादी की जगह पंचायत होती रही और फिर मामला मिरहची थाना पहुंचा। यहां दाेनों की पक्ष मंडप की जगह थाने में डेरा डाले हैं।
इस दौरान कई बाराती भाग खड़े हुए, जबकि दूल्हे को लड़की वालों ने जबरन बैठा लिया। कई घंटों तक चले इस ड्रामे के बाद आखिरकार दूसरे दिन की शाम को लड़की और लड़के ने सात फेरे लिए। बारात लगने के 16 घंटे बाद लड़की की विदा हो सकी।
वहीं इस मामले को लेकर लड़की के चाचा सतीश चंद्रा ने वर पक्ष के 25 लोगों के खिलाफ मिरहची थाना में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।