हाल ही में पंजाब फतह करके सीएम बने भगवंत मान अब सेहरा बांधने जा रहे हैं, जी हां 48 साल के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को शादी रचाने जा रहे है। आपको बता दें कि यह उनकी दूसरी शादी हैं। सीएम मान की दुल्हन बनने जा रही हैं डॉ गुरप्रीत कौर। दोनों गुरुवार को चंडीगढ़ में एक निजी समारोह में शादी करने वाले है। हालांकि रिपोर्ट्स का कहना हैं कि आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मान और डॉ गुरप्रीत कौर को आशीर्वाद देने के लिए शादी में शामिल हो सकते हैं।
दूसरी बार दुल्हा बनेंगे सीएम मान
आपको बता दें कि साल 2016 में ही CM भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हुआ था। मान को इंदरप्रीत से दो बच्चे हैं, जो अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं। वहीं अब भगवंत मान ने तलाक के 7 साल बाद दोबारा अपनी गृहस्थी बसाने का फैसला लिया हैं। दरअसल बताया जा रहा हैं कि मान की मां की इच्छा हैं कि वो एक नए सिरे से अपनी जिंदगी शुरू करें।
इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मान के लिए लड़की का चुनाव भी उनकी मां और बहन ने खुद किया है। भगवंत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ चड़ीगढ़ स्थित अपने घर मे ही आयोजित एक प्राइवट समारोह में शादी करेंगे। इस समारोह में सिर्फ परिवार वाले लोग ही शामिल होंगे।
आपको बता दें कि साल 2011 में भगवंत मान कॉमेडियन से राजनेता बने थे। उन्होंने पहली बार साल 2014 में लोकसभा चुनाव जीता था। वह राजनीति में नई-नई आई आम आदमी पार्टी के टिकट से संगरूर से सांसद चुने गए थ। इस दौरान चुनाव प्रचार में उनकी पत्नी इंद्रजीत कौर को भी उनके साथ देखा गया था।
लेकिन इसके बाद साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया। वहीं राजनीति की बात करें तो मान ने 2014 के बाद से ही पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें साल 2019 की प्रचंड मोदी लहर के बीच आप के टिकट से ही संगरूर से एक बार फिर जीत हासिल हुई। इसके बाद वह सूबे में लगातार संगठन को मजबूत करने में लगे रहे। उनकी यह मेहनत साल 2022 में रंग लाई।
Punjab CM Bhagwant Mann will get married in a close private ceremony at his house in Chandigarh tomorrow with Dr Gurpreet Kaur. CM Delhi & AAP National convener Arvind Kejriwal will be in attendance. CM Mann was divorced from his earlier marriage almost 6 years back.
(file pic) pic.twitter.com/tC3Zd2LGfv
— ANI (@ANI) July 6, 2022
आप ने उन्हें साल 2022 में पंजाब में सीएम उम्मीदवार घोषित किया और उनके नेतृत्व में पार्टी को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ। 16 मार्च 2022 को मान ने पंजाब के सीएम के तौर पर शपथ ली जिसमें उनके बेटे और बेटी ने भी शिकरत की थी।
कौन हैं डॉ गुरप्रीत कौर?
पीटीसी पंजाब की एक रिपोर्ट के मुताबिक भगवंत मान और उनकी होने वाली पत्नी के परिवार काफी वक्त से एक-दूसरे को जानते हैं और काफी करीबी हैं। भगवंत मान और गुरप्रीत कौर भी काफी लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर पंजाब के एक सामान्य परिवार से हैं। आपको बता दें कि गुरप्रीत कौर 32 साल की हैं, यानि वह भगवंत मान से 16 साल छोटी हैं। गुरप्रीत कौर तीन बहनें हैं, जिनमें कौर सबसे छोटी यानि तीसरे नंबर की हैं।

बता दें कि भगवंत मान ने अपनी पहली शादी टूटने के बाद कहा था कि वह राजनीति के चलते अपने परिवार को वक्त नहीं दे पाते थे, इसलिए उनमें और उनकी पत्नी में दूरी बन गई थी। मान ने तलाक के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि उन्होंने पंजाब को अपने परिवार के ऊपर रखा हैं, राजनीति के लिए वह पत्नी से अलग हो रहे हैं।