श्तुधन सिन्हा की सुपुत्री सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की डेटिंग की चर्चे तो पिछले कई वक्त से आम हो रहे हैं। वैसे, दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की है। किंतु, जहीर इकबाल के बर्थडे पर सोनाक्षी सिन्हा ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे है कि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कबूल कर लिया है।
आप की जानकारी के लिये बता दें कि आने वाले साल 2022 में इन दोनों की फिल्म ‘डबल XL’ भी रिलीज होने जा रही है, इस फिल्म में हुमा कुरैशी ने भी एक्टिंग की है। बिते कुछ दिनो पहेले ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को एक पार्टी में मस्ती करते हुए नजर आ रहे है। अभिनेता ज़हीर इक़बाल ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए ‘Decembering’ का कैप्शन लगाया है।

बॉयफ्रेंड संग मस्ती करती नजर आई सोनाक्षी
10 दिसंबर को जहीर इकबाल ने अपना बर्थडे मनाया है। इस अवसर पर सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी और बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की फोटो शेयर की है। फोटो के कैप्शन में सोनाक्षी ने है लिखा है, दुनिया के सबसे ज्यादा परेशान करने वाले इंसान को हैप्पी बर्थडे। तुम दुनिया के सबसे बेहतरीन इंसान भी हो। ऐसा कैसे हो सकता है? ऐसे कैसे हो तुम ? जन्म लेने के लिए शुक्रिया। हैप्पी बर्थडे। बाय।
जहीर इकबाल ने भी सोनाक्षी सिन्हा की इस कैप्शन फोटो पर कमेंट किया है। जहीर ने लिखा, ‘लेकिन वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त है।’ वहीं, अपने एक दूसरे कमेंट में जहीर इकबाल ने लिखा है कि,‘क्या में अब आधिकारिक तौर पर आपको अपनी हीरोइन कह सकता हूं। दोनों के इस चेट के बाद से ही ये कयास लगाने शुरू हो गए है कि यह दोनों डेटिंग कर रहे है और जल्द ही शादी वाली लाईफ शुरू कर सकते हैं।

जहीर इकबाल ने भी किया कमेंट
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अब सिंगल नहीं हैं। जहीर इकबाल के रूप में उन्हें बहुत खास इंसान मिल गया है, दोनों जल्द ही अपना रिलेशनशिप सबके सामने कबूल भी कर सकते हैं। वैसे इन दिनों इनके बीच नजदीकियां बढ़ने के चर्चे भी आम हैं।
View this post on Instagram
अभिनेता जहीर इकबाल ने सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनी फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। लेकिन यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अब जहीर ने अपने अगले प्रोजेक्ट का भी हिंट डे दिया है।
जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि क्या वे सलमान खान की अपकमिंग मूवी “कभी ईद कभी दिवाली” में काम कर रहे हैं, तो उन्होंने यहा पर चुप्पी साध ली थी। उन्होंने कहा- ‘ये हो भी सकता है और नही भी। कुछ भी हो सकता है । मैं नहीं जानता और अगर होगा तो मुझे बहुत ही खुशी होगी.