बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मशहूर अभिनेता और लेखक का निधन हो गया हैं जिससे पूरी फिल्म इंड्रीज में शोक की लहर देखने को मिल रही हैं। खबरों के अनुसार मशहूर अभिनेता और लेखक शिव कुमार सुब्रमण्य अब इस दुनिया में नहीं रहे। इसकी जानकारी अभिनेत्री आयशा रजा मिश्रा ने अपने फेसबुक पेज पर किए एक भावुक पोस्ट के जरिये दी है।
आयशा ने अपनी पोस्ट में लिखा हैं कि रेस्ट इन पीस शिव…और क्या कहें…आपको तकलीफ से निजात और सुकून मिले। एक्टर के दुनिया छोड़कर जाने के बाद फिल्म जगत में शोक की लहर हैं।
दो महीने पहले बेटा गया और अब..
सोशल मीडिया के जरिए फिल्म इंड्रीज के कई कलाकार दिवंगत अभिनेता को आश्चर्य जताते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।फिल्ममेकर बीना सरवर ने ट्वीट कर अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने लिखा कि शिव की दुनिया से जाने की खबर मिली, यह बहुत ही दुखद खबर हैं। बेटे जहान की मौ’त के ठीक दो माह बाद ही उनका इस जहान से चले जाना आश्चर्य जनक रहा।
उन्होंने बताया कि शिव कुमार सुब्रमण्य के बेटे जहान को ब्रेन ट्यूमर था और 16वें बर्थडे से पहले ही उनका दिहां’त हो गया था।
आपको बता दें कि सोमवार को सुब्रमण्य का अंतिम संस्कार मुंबई के मोक्षधाम हिंदू श्मशानभूमि में होगा। बता दें कि शिव कुमार सुब्रमण्य के इकलौते बेटे का हाल ही में 2 महीने पहले ही ब्रेन ट्यूमर के चलते नि’धन हो गया था।
हालांकि अभी तक शिव कुमार की मौ’त की वजह पता नहीं चल सकी हैं। बता दें कि साल 2021 में दिवंगत एक्टर शिव कुमार सुब्रमण्यम आखिरी बार पर्दे पर नजर आए थे।
उनकी फिल्म ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ आई थी, जिसमें वो सान्या मल्होत्रा के दादा का रोल अदा करते दिखे थे। एक्टर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं।
2 स्टेट्स, कमीने जैसी कई फिल्में दी
लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता विधू विनोद चोपड़ा की फिल्म परिंदा से मिली, इस फिल्म के लिए वह हमेशा याद किए जाते रहेंगे।
बता दें कि इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड भी हासिल हुआ था। इसके बाद उन्होंने सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ का स्क्रीनप्ले लिखा।
इस फिल्म को उनकी बेस्ट फिल्मों में से एक माना जाता हैं। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ कहानी के फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। बता दें कि शिव कुमार ने फिल्म द्रोहकाल, 2 स्टेट्स, कमीने, हिचकी, तू है मेरा संडे में भी काम किया है।